Breaking News

AK-47 recovered from Congress Leader's property 12250627




कांग्रेस नेता शौकीन के प्‍लॉट से एके-47 बरामद

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक के एक प्लाॅट से पुलिस ने एके-47 बंदूक बरामद की है। पूर्व विधायक रामवीर शौकीन के बवाना स्थित प्लॉट पर छापेमारी के दौरान हथियार की बरामदगी हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ल्ाी पुलिस के साथ मिलकर उत्तराखंड पुलिस ने यह छापा मारा था। उल्लेखनीय है कि शौकीन, दिल्ली के शातिर इनामी अपराधी नीरज बवाना के मामा हैं।



पुलिस के सामने बवाना ने शातिराना अंदाज में उगले राज



कुछ दिनों पहले ही दिल्ली पुलिस ने बवाना की गिरफ्तारी की है। बवाना पर 17 गंभीर मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या और अपहरण जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। इस छापेमारी को बवाना की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य ठिकानों पर भी इस सिलसिले में छापेमारी की जा सकती है। दिल्ली में एक राजनीतिक रसूख रखने वाले शख्स के पास से खतरनाक हथियार मिलने के बाद से पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं।



आपराधिक डगर पर नीरज का सनसनीखेज सफर



ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया

  • जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें















Tags:

# AK-47

,


# recovered

,


# Congress

,


# Leader

,


# property

,


# Neeraj Bawana

,


# Shaukeen

,



Web Title:AK-47 recovered from Congress Leader’s property


(Hindi news from Dainik Jagran, newsnational Desk)





AK-47 recovered from Congress Leader's property 12250627

No comments