Bill on 101 NWs to be in Parliament this session: Gadkari 12249842
नई दिल्ली। एक सौ एक नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित करने के लिए विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में ही पेश किया जाएगा। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।
पोत परिवहन मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘101 नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित करने के लिए विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जाएगा।’ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नौवहन के लिए व्यावहारिक पाए गए जलमार्गो का विकास 2016-17 से शुरू होगा। बहु-मॉडल केंद्रों.. जैसा कि वाराणसी तथा साहिबगंज में प्रस्तावित है. से उद्योग, रोजगार उत्पादन तथा जीडीपी वृद्धि को गति मिलेगी।’
एक सरकारी बयान के अनुसार, सड़क, परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि सड़क और जहां संभव है रेल तथा बंदरगाहों से बहु-मॉडल ग्रिड स्थापित करने का प्रस्ताव है। सरकार पहले ही जल मार्ग विकास (एनडब्ल्यू-1) को मंजूरी दे चुकी है, जो इसी ग्रिड का हिस्सा है।
पढ़ें : जहाजरानी क्षेत्र में नए कदम उठाए जा रहे हैं : गडकरी
पढ़ें : सागरमाला योजना में 12 स्मार्ट शहर एवं तटीय आर्थिक क्षेत्र होंगे : गडकरी
Tags:
# Bill
,
# National waterways
,
# Parliament
,
# session
,
# nitin Gadkari
,
# river
,
# Jal Marg Vikas
,
Web Title:Bill on 101 NWs to be in Parliament this session: Gadkari
(Hindi news from Dainik Jagran, newsnational Desk)
Bill on 101 NWs to be in Parliament this session: Gadkari 12249842
No comments
Post a Comment