Not tolerate atrocities against Hindus: sadhvi prachi 12249822
गाजियाबाद [जासं]। साध्वी प्राची ने कहा है कि हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों और अन्याय के खिलाफ वह आवाज उठाती रही हैं और उठाती रहेंगी। उनकी वाणी पर जो लोग प्रतिबंध लगाते हैं वह सही मायनों में सत्ता के मद में डूबे हैं और प्रजातंत्र का गला दबा रहे हैं। गुरुवार को वह गोविंदपुरम में आयोजित अखिल भारत हिंदू सभा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह को संबोधित कर रही थीं।
साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान को आजाद हुए 60 साल से अधिक हो गए लेकिन अब तक गोहत्या को रोकने के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया। गो हत्यारों के लिए वही सजा मुकर्रर की जानी चाहिए जो वे गाय के साथ करते हैं।
उन्होंने सभी लोगों को शपथ दिलाई कि गोमाता माता पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीशवर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ दिन पहले साध्वी प्राची के एक बयान पर विहिप ने यह बयान जारी किया था कि उनका साध्वी से कोई मतलब नहीं है जो कि सरासर गलत है। विहिप हिंदू धर्म का कोई ठेकेदार नहीं है।
पढ़ें : अंग्रेजों के पिट्ठू थे महात्मा गांधी : साध्वी प्राची
पढ़ें : आजादी गांधी नहीं सावरकर की देन : साध्वी प्राची
Tags:
# Hindus
,
# sadhvi prachi
,
# tolerate
,
# atrocities
,
# akhil bharat hindi sabha
,
# vhp
,
Web Title:Not tolerate atrocities against Hindus: sadhvi prachi
(Hindi news from Dainik Jagran, newsnational Desk)
Not tolerate atrocities against Hindus: sadhvi prachi 12249822
No comments
Post a Comment