Breaking News

manoj vashisth wife raise question at encounter मनोज का एनकाउंटर या हत्या, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा



मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर के मामले में दिल्ली पुलिस पर एक और सवाल खड़ा हो गया है। परिजनों की याचिका पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में जवाब दिया कि मनोज के खिलाफ क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल में कोई मुकदमा ही दर्ज नहीं है। तो फिर पुलिस ने रेस्टोरेंट में क्यों और किसके कहने के दबिश दी।

मनोज वशिष्ठ की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य प्रियंका वशिष्ठ ने बताया 29 अप्रैल को एयरपोर्ट से लौटते समय उनके पति मनोज का दो बाइक और एक जीप ने दिल्ली के धौला कुआं चौक से पीछा किया गया था। नोएडा की परी चौक पर बाइक सवार दो लोगों ने उन पर पिस्टल तान दी थी। पूछने पर उन्होंने खुद को स्पेशल सैल से बताते हुए कहा था। उनके खिलाफ सैल में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसकी उनके एक अधिकारी को जानकारी है। इसके लिए दो-तीन लाख रुपये का इंतजाम कर लेना। मामला निपट जाएगा।


रुपये मांगने पर मनोज ने उन्हें उस समय 60 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी वे लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने मुकदमों का पता लगाने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस की सेशन कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाला था। छह मई को स्पेशल सेल ने कोर्ट में जवाब दिया था कि मनोज के खिलाफ न कोई मुकदमा दर्ज है और न ही कोई शिकायती पत्र। इसी तरह उन्होंने कोर्ट के माध्यम से क्राइम ब्रांच से मुकदमों के बारे में पूछा। बुधवार को उन्होंने कोर्ट में जवाब दिया। वहां भी उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं मिला।


प्रियंका वशिष्ठ ने कहा जब उनके पति के खिलाफ दिल्ली में कोई मुकदमा दर्ज ही नहीं है तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने रेस्टोरेंट में दबिश क्यों और किसने कहने पर दी। क्या उनके पास मनोज के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था। किसने आदेश पर मनोज का एनकाउंटर किया। प्रियंका वशिष्ठ का कहना है दिल्ली पुलिस वाले उनके पति से अवैध वसूली करते थे। विरोध करने पर उन्होंने उनके पति को एनकाउंटर करने की धमकी दी थी। पुलिस ने कई लोगों पर उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी दबाव बनाया था।







manoj vashisth wife raise question at encounter मनोज का एनकाउंटर या हत्या, पढ़िए सनसनीखेज खुलासा

No comments