SC issues notice to CBI UP Govt on bail plea of ex-UP Min Babu Singh Kushwaha 12378495
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के करोड़ों रुपये के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाला मामले के मुख्य आरोपी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और सीबीआइ को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार और सीबीआइ से 2 सफ्ताह में नोटिस का जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को होगी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के चर्चित एनएचआरएम घोटाले के मुख्य आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा काफी लंबे समय से जेल में बंद हैं। अपनी जमानत के लिए उन्होंने इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी। लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिच कर दी थी। कुशवाहा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीबीआई रिपोर्ट के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने 2012 में मामला दर्ज किया था। कुशवाहा लंबे समय से जेल में बंद हैं।
Tags:
# Supreme Court
,
# Babu singh Kushwaha
,
# Notice
,
# CBI
,
# UP Government
,
# NRHM SCam
,
# Bail Plea
,
Web Title:SC issues notice to CBI UP Govt on bail plea of ex-UP Min Babu Singh Kushwaha
(Hindi news from Dainik Jagran, newsnational Desk)
SC issues notice to CBI UP Govt on bail plea of ex-UP Min Babu Singh Kushwaha 12378495
Post Comment
No comments
Post a Comment