Breaking News

राजपथ से राष्ट्र संघ तक, दुनिया देखेगी भारत के योग की ताकत


पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिये पूरी दुनिया 21 जून को भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग की ताकत से रूबरू होगी। राजधानी दिल्ली के राजपथ से लेकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक तकरीबन समूचा विश्व इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा।

रविवार सुबह सूरज की किरणों के साथ देश, धर्म, संप्रदाय, वेशभूषा, बोली को अंतर को भुलाकर करोड़ों लोग योग करेंगे। दुनिया के 177 देशों के अलावा देश के कोने-कोने में माहौल पूरी तरह से योगमय हो चुका है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6:40 बजे राजपथ पर पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और वहां पर मौजूद करीब 37000 लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद ये लोग 35 मिनट तक एक साथ योग करेंगे।






राजपथ से राष्ट्र संघ तक, दुनिया देखेगी भारत के योग की ताकत

No comments