Breaking News

शहर के कई इलाकों में चोरों का आतंक


शहर के कई इलाकों में चोरों का आतंक



0 राजस्थान के पूर्व एमएलए के छोटे भाई के घर से लाखों की चोरी



0 चार जगह से आभूषण और लाखों रुपये की चोरी



0 वारदात के वक्त दो स्थानों पर परिवार के लोग घर में ही सोए हुए थे


शहर में इन दिनों चोरों का आतंक है। शुक्रवार रात चोरों ने राजस्थान के पूर्व एमएलए के छोटे भाई के घर समेत शहर के चार स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां उन्होंने लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण के अलावा कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।


पहली घटना :


चोरों ने सेक्टर-21ए में रहने वाले राजस्थान के पूर्व एमएलए अतर सिंह भडाना के छोटे भाई फतेह सिंह भडाना के घर से 15-16 तोला सोना, करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी, चार घड़ी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय मकान मालिक फतेह सिंह भडाना, उनकी पत्नी स्नहे लता और दो बेटे सागर और कर्ण घर में ही सो रहे थे।


जबकि नीचे कमरे में गदपुरी से मिलने आए उदय सिंह सोए हुए थे। चोर पड़ोस के खाली प्लॉट से दीवार फांदकर अंदर आए। जहां उन्होंने सबसे पहले किचन की खिड़की उखाड़ी। इसके रास्ते से घर में अंदर प्रवेश किया। हैरानी की बात तो यह है कि घर में सो रहे परिवार के लोगों को इस चोरी की तनिक भी भनक नहीं लगने दी गई।


माना जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कमरे में नशीला स्प्रे कर दिया, जिससे सुबह होने तक भी परिवार के किसी भी सदस्य की आंख नहीं खुली। गदपुरी से आए उदय सिंह ने बताया कि सुबह उठने पर भी उन्हें नींद आ रही थी। जबकि अन्य दिनों में वह खुद सुबह चार बजे से पहले जग जाते हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


आर्टिफिशियल समझ फेंकी जर्मन की चार अंगूठी आर्टिफिशियल समझ चार अंगूठी और कुछ कपड़े को चोर घर से बाहर ही फेंक गए। सुबह उठने पर परिवार के लोगों को इस चोरी का पता चला। जहां उन्होंने ये अंगूठी अपने कब्जे में ली। ये चारों अंगूठी जर्मन से खरीदी गई थी।


दूसरी घटना:


चोरों ने दूसरी वारदात को सेक्टर-16ए में रहने वाले कारोबारी सतीश सिंगल के घर से अंजाम दिया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर मकान में अंदर घुसे। जहां से उन्होंने 4 लाख 70 हजार रुपये नगद, हाथ की तीन घड़ी, एक सोने की चेन चोरी करके ले गए। चोरी के वक्त परिवार के लोग अपने कमरे में सोए हुए थे।






शहर के कई इलाकों में चोरों का आतंक

No comments