Breaking News

हालात देख निकाला फ्लैग मार्च



सवा 11 बजे तक करीब 200 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़कर हालात पर काबू किया। इसके बाद पौने 12 बजे पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण, एसीपी मानेसर राहुल देव, एसीपी क्राइम राजेश कुमार, एसीपी सुखबीर, थाना प्रभारी गुलाम मोहम्मद समेत दर्जन भर अन्य थाना प्रभारी आदि ने कंपनी परिसर का दौरा कर हालात देखे। इसके बाद आस-पास फ्लैग मार्च किया।


वर्जन



कंपनी में करंट लगने से श्रमिक की मौत की अफवाह के चलते कुछ उपद्रवियों ने कंपनी में तोड़-फोड़ के साथ आगजनी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात-स्थिति को नियंत्रित किया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। श्रमिक की मौत महज अफवाह है, उसकी हालत बिलकुल ठीक है। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।


(वनदीप सिंह विर्क, पुलिस आयुक्त गुड़गांव।)






हालात देख निकाला फ्लैग मार्च

No comments