अंक तालिका और डिग्री का होगा डिजीटलीकरण
अंक तालिका और डिग्री का होगा डिजीटलीकरण
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (रोहतक), जल्द ही विद्यार्थियों की अंक तालिका (डिटेल्ड मार्क कार्ड) और डिग्रीयों को डिजीटलीकरण किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। यह जानकारी कुलपति सुधीर राजपाल ने दी।
उन्होंने बताया डिजीटली साइंड बार कोड (सिक्युरटी कंट्रोल्ड) अंक तालिकाओं तथा डिग्रीयों की प्रणाली मदवि में लागू करने दिए गए हैं। डिटेल्ड मार्क कार्ड तथा डिग्री की ई-डिपासिटरी (डिजीटल लॉकर) का सृजन किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी अंक तालिकाओं को भेजा जा सके।
विद्यार्थि अपने मार्कशीट और डिग्री डिजीटल लॉकर से डाउनलोड भी कर सकेंगे। इसे शुरू होने के बाद अंक तालिका तथा डिग्री के खोने का भी खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इसे लागू होने के बाद डाक खर्च पर भी रोक लग जाएगा। इसके बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट को भी डिजीटलीकरण करने का निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि डिजीटल डीएमसी, डिग्री प्रणाली से बाहर की कंपनियां, संस्थान, विश्वविद्यालय से डिजीटल वेरीफिकेशन हो जाएगा।
अंक तालिका और डिग्री का होगा डिजीटलीकरण
No comments
Post a Comment