योग दिवस पर सरकार का तोहफा
0 शहर में हाउस टैक्स का ब्याज होगा माफ
0 दो साल के हाउस टैक्स की मूल राशि पर 30 फीसदी छूट
मुख्यमंत्री ने करनाल में की घोषणा
मनोहर लाल खटटर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में नगर निगम व नगर पालिका के लोगों को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2010 से 2015 तक के बकाया हाउस टैक्स पर लगे ब्याज को माफ करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि जो व्यक्ति 31 अगस्त तक हाउस टैक्स जमा करवा देंगे, वही व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अलावा वर्ष 2010-11 तथा वर्ष 2012-13 के हाउस टैक्स पर 30 प्रतिशत छूट की योजना का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रविवार को करनाल के नगर निगम कार्यालय का दौरा करने उपरांत पार्षदों से बातचीत के दौरान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नगर निगम और नगर पालिका के पास आय के साधन बहुत सीमित हैं, इसलिए सरकार द्वारा जो भी थोड़ा सा हाउस टैक्स जनता से लिया जाता है, वही पैसा जनता को सुविधाएं देने पर खर्च किया जाता है।
उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यकरण के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जाएंगी, जिनसे युवाओं को रोजगार मिले तथा निगम के आय के साधन बढ़े।
शहर के लोगों को होगा 25 करोड़ का लाभ
मुख्यमंत्री की हाउस टैक्स के ब्याज माफी और मूल राशि पर 30 फीसदी छूट की घोषणा से शहर के लाखों लोगों को करीब 25 करोड़ रुपये का लाभ होगा, जबकि निगम को इतनी राशि का नुकसान होगा। आर्थिक रूप से निगम की हालत पहले ही खस्ता है, इस घोषणा के बाद यह और कमजोर हो जाएगी।
निगम सूत्रों के मुताबिक हाउस टैक्स (प्रॉपर्टी टैक्स) के रूप में निगम का जनता पर करीब 40 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें करीब बीस करोड़ रुपये ब्याज की राशि है और बाकी मूल राशि है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बीस करोड़ ब्याज और मूलराशि पर 30 फीसदी छूट के बाद यह राशि काफी कम हो जाएगी।
ब्याज माफी को चुनाव में भुनाएगी भाजपा
फरीदाबाद नगर निगम का सदन भंग हो चुका है। जल्द ही इसके चुनाव होने हैं। ऐसे में ब्याज माफी की घोषणा करके प्रदेश की भाजपा सरकार ने वोटरों को भी साधने काम किया है।
निगम रिकार्ड पर नजर दौडमई जाए तो अब से पहले निगम चुनाव में भाजपा के काफी कम प्रत्याशी ही जीतकर सदन में पहुंचते थे। लेकिन इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार होने की वजह से भाजपा नेताओं को निगम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।
प्रदेश में ईमानदारी व्यवस्था होगी लागू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ईमानदार व्यवस्था लागू की जा रही है। आमजन के हितों के कार्य को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। जनता के कायर्ो में किसी भी प्रकार की राजनैतिक दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।
समूचे हरियाणा प्रदेश में लोगों की हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करने की रणनीति तैयार कर ली गई है। इस संदर्भ में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गए है कि जनहित के कायर्ो में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
पार्षदों को बनानी होगी स्वच्छता कमेटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद स्वच्छता मिशन में जन-भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता कमेटी गठित करके स्वच्छता अभियान को और मजबूती दें।
पूरे शहर में जो व्यक्ति घर और आस-पास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखता है, वह अपने आप में कस्बे, शहर और प्रदेश की सफाई में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दे रहा है, ऐसे लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
आमजन का भी यह नैतिक कत्तर्व्य बनता है कि वो सफाई अभियान को एक मिशन का रूप देकर प्रशासन का सहयोग करके शहर को स्वच्छ बनाये।
योग दिवस पर सरकार का तोहफा
No comments
Post a Comment