Breaking News

कद्दू के बीज के ये 10 बहतरीन फायदे

कद्दू को  भारत भर में उगाया जाता है। यह एक पौष्टिक सब्जी है। पके कद्दू के अन्दर बहुत से बीज पाए जाते हैं। ये बीज ज्यादातर तो फेंक ही दिए जाते हैं। पर क्या आपको पता है, ये बीज अत्यंत ही पौष्टिक होते है। यह छोटे-छोटे बीज मिनरल्स से भरे हुए होते है। कद्दू के बीज उच्च रक्तचाप को कम करते है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। इनका सेवन खनिजों की कमी को दूर करता है।
इसमें जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम होने के कारण यह पुरुषो के लिए विशेष रूप से लाभप्रद है। यह प्रोस्ट्रेट के रोगों prostate disorders में लाभ करता है। यह टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है। १० ग्राम बीजों का सेवन प्रोस्ट्रेट Enlarged prostate और यौन समस्याओं, जैसे की इम्पोटेंसी, erectile dysfunction, sperms related disorders का एक प्राकृतिक उपचार है। 

कद्दू को तो सभी जानते हैं। यह भारत भर में उगाया जाता है। यह एक पौष्टिक सब्जी है। पके कद्दू के अन्दर बहुत से बीज पाए जाते हैं। ये बीज ज्यादातर तो फेंक ही दिए जाते हैं। पर क्या आपको पता है, ये बीज अत्यंत ही पौष्टिक होते है। यह छोटे-छोटे बीज मिनरल्स से भरे हुए होते है। कद्दू के बीज उच्च रक्तचाप को कम करते है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। इनका सेवन खनिजों की कमी को दूर करता है।
इसमें जिंक, सेलेनियम और मैग्नीशियम होने के कारण यह पुरुषो के लिए विशेष रूप से लाभप्रद है। यह प्रोस्ट्रेट के रोगों prostate disorders में लाभ करता है। यह टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है। १० ग्राम बीजों का सेवन प्रोस्ट्रेट Enlarged prostate और यौन समस्याओं, जैसे की इम्पोटेंसी, erectile dysfunction, sperms related disorders का एक प्राकृतिक उपचार है। 
मैग्नेशियम की कमी से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या भी देखी गयी है। यदि आप कद्दू के बीज खाते हैं जो आप मैग्नेशियम की कमी तथा कमी के कारण होने वाले रोगों को दूर कर सकते हैं।
इन बीजों में मिनरल्स जैसे की मैग्नेशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, जिंक, फाइबर और सेलेनियम selenium, मैंगनीज़, आयरन, पाए जाते है। सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री सेल डैमेज से बचाता है। सेलेनियम की कमी से पुरुषों तह महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या हो जाती है। सेलेनियम पुरषों को प्रोस्ट्रेट कैंसर से भी बचाता है।
यह प्रोस्ट्रेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा सप्लीमेंट है। कद्दू के बीज प्रोस्ट्रेट के बढ़ जाने BPH enlarged prostrate को ठीक करता है।
कद्दू के बीज का सेवन आँतों में पाए जाने वाले परजीवियों जैसे की टेपवर्म को दूर करता है। 
यह ओमेगा 3 फैट, अल्फा लिनोलेनिक एसिड का उत्तम स्रोत है।
यह विटामिन A, B1, B2, B3, का अच्छा स्रोत है।
यह प्रोटीन, मोनोसैचुरेटेड फैट्स, फाईटोस्टेरोल विशेषतः बीटा-सीटोस्टेरोल से भरपूर है।
इसमें मौजूद घटक delta-7-sterols and selenium शरीर की सूजन को दूर करते हैं।
एक तिहाई कद्दू के बीजों का सेवन करीब 90 कैलोरी, 4 ग्राम फैट, 4 ग्राम प्रोटीन, और करीब 11 ग्राम कार्बोहायड्रेट देगा।
कद्दू के बीज, तासीर में गर्म होते है तथा पित्त और कफ को कम करते हैं। ज्यादा मात्रा में खाने पर यह वात को बढ़ाते है। यह प्रोटीन में समृद्ध होते हैं। इसमें ज़रूरी विटामिन, मिनरल सभी पाए जाते है, तो खाइए इन बीजों को और बढाइए अपने स्वास्थ्य को।         

No comments