Breaking News

रोहित शर्मा ने दिया बयान.. कहा आज बॉलरों को होना होगा आक्रामक



ढाका। भारत को पहले वनडे मैच में बुरी तरह से हराने वाली बांग्लादेश टीम जहां आज के मैच को लेकर पूरी तरह से उत्साहित हैं तो वहीं टीम इंडिया में खलबली मची हुई है जिसका प्रमाण दिख रहा है खिलाड़ियों के बयान में।


मैच से पहले धोनी और कोहली जो कि मैच कप्तान और उपकप्तान हैं ने मीडिया से दूरी बना ली है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि मेहमान टीम की जीत के लिए जरूरी है कि गेंदबाज शुरू में विकेट हासिल करें। गौरतलब है किभारत को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में गुरुवार को 79 रनों की हार का सामना करना पड़ा था।


रोहित ने रितिका संग की औपचारिक सगाई, देखें तस्वीरें


इस मैच की शुरुआत में भारतीय गेंदबाज विकेट हासिल करने में नाकाम रहे और बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों के बीच हुई 102 रनों की साझेदारी की बदौलत मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए।



Pics: CEAT अवार्ड में साथ-साथ नजर आये रोहित-रितिका, गुजारा क्वालिटी टाइम


तो वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि बल्लेबाजों को साझेदारी करने और आक्रामक बल्लेबाजी में बैलेंस बनाने की जरूरत होगी। रोहित शर्मा की बातों से जाहिर है कि पहले वन डे की हार ने टीम इंडिया को हिलाकर रख दिया है और इसलिए आज के मैच में वो कई भी गलती नहीं करना चाह रहे हैं।






रोहित शर्मा ने दिया बयान.. कहा आज बॉलरों को होना होगा आक्रामक

No comments