मैगी के बाद अब डेटॉल और कोलगेट पर आफत
नूडल्स और दूध के बाद डेटॉल साबुन और कोलगेट टूथपेस्ट में कमियां सामने आई हैं। कोलगेट के रैपर पर एक्सपाइरी डेट स्पष्ट नहीं मिली, जबकि डेटॉल साबुन मिसब्रांड पाया गया। औषधी नियंत्रक विभाग ने दोनों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
औषधि नियंत्रक पीके मोदी ने बताया कि नवंबर 2014 में शहर के दो स्थानों से डेटॉल सोप और कोलगेट टूथपेस्ट का सैंपल लिया गया था। साबुन के रेपर पर उसका वजन 125 ग्राम अंकित किया गया था जबकि परीक्षण में वजन महज 70 ग्राम मिला।
टूथपेस्ट पर एक्सपाइरी डेट ड्रग मानकों के मुताबिक नहीं थी। एक्सपाइरी डेट के स्थान पर लिखा था कि निर्माण के तीन वर्ष तक प्रयोग किया जा सकता है जबकि नियमानुसार पर उस पर निर्माण की तिथि महीने और वर्ष के साथ अंकित होनी चाहिए और एक्सपाइरी डेट भी महीने और वर्ष के रूप में अंकित होनी चाहिए थी। पीके मोदी ने बताया कि दोनों ही कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मैगी के बाद अब डेटॉल और कोलगेट पर आफत
No comments
Post a Comment