Breaking News

सभी विवाद दोस्ताना माहौल में समझाने की दी प्रबंधन और श्रमिकों को सलाह


सभी विवाद दोस्ताना माहौल में समझाने की दी प्रबंधन और श्रमिकों को सलाह



सोमवार को अतिरिक्त श्रम आयुक्त आरसी विधान ने सेक्टर-37 स्थित ओरिएंट क्राफ्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों और प्रबंधन के साथ वार्ता भी की। उनके साथ सहायक श्रम आयुक्त चंद्रपाल भी रहे। उन्होंने यह जानने की कोशिश किया कि आखिर श्रमिक और प्रबंधन के बीच छोटी-मोटी बातों पर हिंसक विवाद क्यों हो रहे हैं?


शनिवार को कंपनी में श्रमिक पवन करंट लगने से बेहोश हो गया था, जिस पर किसी ने उसकी मौत की अफवाह फैला दी थी। इसके बाद ही हिंसक हुए श्रमिकों ने तोड़-फोड़ करने के साथ ही वाहनों में भी आगजनी की। हालांकि जिला और पुलिस प्रशासन की तत्परता से हिंसा पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया।


सोमवार को हालात का जाएजा लेने के लिए अतिरिक्त श्रम आयुक्त आरसी विधान कंपनी पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात करने के पश्चात् प्रबंधन को शिकायत प्रकोष्ठ गठित करने का सुझाव दिया। श्रमिकों भी सलाह दी कि वे हिंसक न हो बल्कि दोस्ताना माहौल में अपनी समस्याएं सुलझाने का प्रयास करे।


उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारियों द्वारा इस बवाल की सूचना मुख्यालय में नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आगे कहा कि संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।


बाक्स


श्रम आयुक्त आरके सैनी बगैर सूचना थे बाहर




अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एएलसी) आरसी विधान ने हादसे वाले दिन सूचना मिलते ही सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया था। लेकिन जांच में पता चला कि मौके पर सिर्फ सहायक श्रम आयुक्त चंद्रपाल ही पहुंचे थे।



जबिक श्रम आयुक्त आर.के. सैनी गुड़गांव से बाहर थे, और स्टेशन छोड़ने की उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। नियमानुसार किसी भी अधिकारी को स्टेशन छोड़ने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य है।


यही नहीं उस दिन औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के उपनिदेशक जितेंद्र खरब एवं सहायक निदेशक दीपक मलिक छुट्टी पर थे। सोमवार को श्रम विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय ने आर.के. सैनी के बारे में रिपोर्ट तलब कर ली। अतिरिक्त श्रम आयुक्त एनसीआर आरसी विधान ने कहा कि यह गंभीर मसला है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






सभी विवाद दोस्ताना माहौल में समझाने की दी प्रबंधन और श्रमिकों को सलाह

No comments