Breaking News

पाक फिर बेनकाब, आतंकवाद को लेकर अमेरिका का बड़ा खुलासा


अमेरिका ने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को एक बार फिर घेरा है। अमेरिका के विदेश विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि इस आतंकी संगठन का इस मुल्क में संचालन, प्रशिक्षण, रैलियां, दुष्प्रचार और पैसा जुटाना अभी भी जारी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन आतंकियों के निशाने पर अभी भी भारत है।

अमेरिका के विदेश विभाग ने 2014 के आतंकवाद पर जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा, ‘पाक की फौज ने पाकिस्तान के भीतर तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ तो अभियान जरूर चलाए लेकिन उसने लश्कर-ए-ताइबा जैसे अन्य संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जबकि ये आतंकी संगठन पाकिस्तान के भीतर अभी भी रैलियां और दुष्प्रचार करने के साथ अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के साथ ही खासे सक्रिय हैं।’


रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि पाकिस्तान के सैन्य अभियानों ने इन आतंकी संगठनों की कार्रवाई बाधित जरूर की लेकिन इसमें उन्हें सीधे तौर पर निशाना नहीं बनाया है। इसमें कहा गया है कि भारत अभी भी आतंकी हमलों का निशाना बना हुआ है, जिसमें माओवादी विद्रोहियों के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय समूहों द्वारा चलाए जा रहे अभियान भी शामिल हैं।






पाक फिर बेनकाब, आतंकवाद को लेकर अमेरिका का बड़ा खुलासा

No comments