Breaking News

राहगीरी में योग पर होगा विशेष आयोजन


राहगीरी में योग पर होगा विशेष आयोजन



साइबर सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। योग दिवस को जिला स्तर ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बनाया जाएगा। जिला और उपमण्डल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद और विधायक भाग लेकर शोभा बढ़ाएंगे।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पहले ही तैयारियां पूरी की जा चुकी है।


इसमें जिला स्तर का कार्यक्रम किया जाएगा। भारतवासी के लिए गौरव की बात है कि भारत की परंपरा में शामिल योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।


योग की भारतीय परंपरा को देश में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर पुन: स्थापित करना है। इसी प्रकार, देश की अन्य संमृध संस्कृति व परंपराओं को विश्व भर में पुन: स्थापित करके भारत फिर से विश्व गुरु बन सकता है।


पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान और गुड़गांव जिला प्रशासन मिलकर योग दिवस सुबह 6 बजे से ताऊ देवी लाल स्टेडियम में करेगा। गुड़गांव उत्तरी में लोक निर्माण मंत्री नरवीर सिंह और पटौदी में विधायक विमला चौधरी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाग लेकर शोभा बढ़ाएंगे। दूसरी ओर स्कूल में भी शिक्षकों को बुलाया गया है।






राहगीरी में योग पर होगा विशेष आयोजन

No comments