कमला नेहरू पार्क में भी योग का आयोजन
कमला नेहरू पार्क में भी योग का आयोजन
कमला नेहरू पार्क सुधार समिति ने भी योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष जेएन मंगला ने बताया कि समिति भारत विकास परिषद के सहयोग से योगा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसमें योग गुरु दामोदर लाल मंगला योगाभ्यास कराएंगे।
उनका कहना है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत में ही नहीं, अपितु विश्व में भी योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बीड़ा उठाया हुआ है। मंगला का कहना है कि पार्क में होने जा रहे योग कार्यक्रम में शहरवासी भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। योगाभ्यास के लिए पार्क की साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्था भी कर दी गई हैं।
कमला नेहरू पार्क में भी योग का आयोजन
No comments
Post a Comment