मंदिर में भी योग
सेक्टर 17 स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी सुबह सात से आठ बजे तक योग दिवस मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम माधवाचार्य और प्रधान सी. पी, सिंह ने बताया कि आज विश्व के 170 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।
योग दिवस मनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अमेरिका दौरे के समय रखा था, जिस पर विश्व के अधिकांश देशों ने अपनी सहमति जता दी थी। उन्होंने कहा क सनातन धर्म सभा की ओर से विशेष रूप से तैयारियां की गई है।
मंदिर में भी योग
No comments
Post a Comment