Breaking News

करंट लगने से श्रमिक की मौत की अफवाह से करोड़ों का नुकसान


करंट लगने से श्रमिक की मौत की अफवाह से करोड़ों का नुकसान



करंट लगने से श्रमिक की मौत होने की महज एक अफवाह ने सेक्टर- 37 स्थित ओरियंट क्राफ्ट कंपनी प्रबंधन को करोड़ों का नुकसान करा दिया। उग्र हुए श्रमिकों ने कंपनी परिसर में जमकर तोड़-फोड़ करने के बाद आग लगा दी।


कंपनी परिसर और बाहर रोड पर खड़ी करीब डेढ़ दर्जन कारों में तोड़-फोड़ करने के बाद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया। भारी तनाव को देखते


हुए खुद पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क भी मौके पर पहुंचे और फ्लैग मार्च करने के बाद कंपनी के आसपास क्यूआरटी (क्विक रियेक्शन टीम) तैनात कर दी। देर शाम तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।


शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे सेक्टर- 37 स्थित ओरियंट क्राफ्ट कंपनी (एक्सपोर्ट हाउस) में कार्यरत पवन (30) लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रहा था। लिफ्ट के गेट पर लगी लोहे की ग्रिल को जैसे ही उसने खोलने के लिए पकड़ा, उसे करंट लग गया।


करंट लगा तो अन्य कर्मचारियों ने उसे छुड़ाया, लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गया। कंपनी प्रबंधन ने पवन को तुरंत सनराइज अस्तपाल भिजवाया, लेकिन कंपनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पवन को बेहोश देख समझा कि वह मर गया।


कुछ श्रमिकों ने ही कंपनी परिसर में एक श्रमिक के मरने के अलावा अन्य लोगों की मरने की अफवाह फैला दी। इसके बाद सभी श्रमिक एकत्र हो गए और गुस्से में कंपनी परिसर में तोड़-फोड़ करने लगे। मुख्य गेट से लेकर कई जगह आग लगा दी।


कंपनी परिसर के अंदर और बाहर खड़ी कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों को क्षति पहुंचाने के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया। उग्र भीड़ का तांडव करीब आधे घंटे तक चलता रहा। प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को जान बचाने के लिए छुपना पड़ा।






करंट लगने से श्रमिक की मौत की अफवाह से करोड़ों का नुकसान

No comments