संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
0 पति और ससुरालियों पर दहेज हत्या का लगा आरोप
0 परिजनों ने तेजाब पिलाकर लगाया हत्या का आरोप
0 ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मेवला महाराजपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पीने से मौत हो गई। परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर हत्या करने या उसे आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर मामला ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दिल्ली के घिटोरनी की रहने वाली आशा की शादी वर्ष 2014 में मेवला महाराजपुर के रहने वाले गगन के साथ हुई थी। शुक्रवार को आशा की तबीयत खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। रविवार को आशा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतका आशा की मां किरणवती पाल ने बताया कि उन्हें अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी बेटी आशा को तेजाब पिलाया गया है। आरोप है कि विवाह में दान दहेज देने के बावजूद आशा के ससुराल वाले कभी खुश नहीं रहे। इसके चलते शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने आशा को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
इस दौरान गगन को पांच लाख रुपये दिए। बच्चा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग आशा को ताने भी सुनाते थे। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग आशा से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की यह मांग पूरी न होने पर उसे प्रताडिम्त किया गया।
इसको लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। मृतका के मामा का आरोप है कि रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने भांजी को तेजाब पिलाकर मार दिया।
एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले में गगन सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
No comments
Post a Comment